Kushinagar News: चाकू से हमले में घायल किशोर की हालत गंभीर, गोरखपुर में चल रहा इलाज
कुशीनगर, अगस्त 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता विशुनपुरा थाना क्षेत्र के पडरौन मदुरही पंचायत के बीरती टोला में चाकू से हमले में घायल किशोर की हालत बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। घायल के साथ परिजन अस्पताल में ही मौजूद हैं। अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
हमले का विवरण थाना क्षेत्र के बीरती टोला में सोमवार की रात बीते कुछ वर्षों से अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करने वाले कंपोजिट विद्यालय में कक्षा आठ के छात्र संदेश बैठा को अज्ञात पांच की संख्या में रहे युवकों ने गांव के किनारे ले जाकर चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकू से संदेश के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले। हमलावर उसे मृत समझ पुलिया के किनारे फेंक दिए थे। रात में जब कुछ लोगों ने उसे अचेत अवस्था में देखा तब पुलिस को सूचना दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.