Kushinagar News: चकदहा नाला पर 1.97 करोड़ से बनेगा लघु सेतु
कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज विकास खंड में राजापाकड़-करमैनी मार्ग पर पकड़ी गोसाई गांव से पगरा पड़री को जोड़ने वाले कच्चे रास्ते पर चकदहा नाला के ऊपर लघु सेतु व पहुंच मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक डा. सुरेंद्र कुमार कुशवाहा की पहल और प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश शासन के लोक निर्माण अनुभाग ने परियोजना के लिए 197.24 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी है। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 39.45 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इससे बरसात में आवागमन प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है。
परियोजना का महत्व चकदहा नाला पर पुल नहीं होने से बारिश के दिनों में कच्चे रास्ते पर पानी भर जाता है। इससे पगरा पड़री के साथ पकड़ी गोसाई और आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.