कुशीनगर, सितम्बर 23 -- Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा और नेबुआ नौरंगिया थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिकअप में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे छह प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया है। पुलिस बिहार समेत कुशीनगर के दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पशुओं के अलावा लकड़ी का ठीहा, बांका, रस्सी, दो मोबाइल फोन और 330 रुपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।सीओ खड्डा अजय श्रीवास्तव ने बताया कि महराजगंज सीमा के पास खड्डा थाना क्षेत्र के भेड़ी जंगल गांव के समीप पशुओं की तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद खड्डा और नेबुआ नौरंगिया पुलिस की संयुक्त टीम ने भेड़ी पुल के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोक लि...