Kushinagar News: घर से नाराज होकर गोरखपुर पहुंचा किशोर, 24 घंटे में बरामद
कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: मेंहदीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। घर से नाराज होकर स्कूल जाने के बजाय ट्रेन पकड़कर गोरखपुर घूमने पहुंचे 14 वर्षीय किशोर को रामकोला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।रामकोला कस्बा निवासी जुल्फिकार अली पुत्र इसराफिल ने आठ अक्तूबर को थाने में सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय बेटा जुल्फरनैन अली सुबह करीब आठ बजे धर्मसमधा स्थित आरडी इंटरनेशनल स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। हालांकि, वह स्कूल नहीं पहुंचा और लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए रामकोला थाने में गुमशुदगी दर्ज किया गया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को सूचना देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.