Kushinagar News: घर से गायब बालक का पोखरे में मिला शव
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पडरौना कोतवाली के जंगल अमवा में घर से गायब बालक की दूसरे दिन रविवार को गांव के समीप पोखरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।पडरौना कोतवाली के जंगल अमवा निवासी 8 वर्षीय सकिल अली पुत्र इंत्याज घर से शनिवार की दोपहर बाद से गायब हो गया। परिजन देर शाम तक काफी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह गांव के समीप पोखरे में घर से 100 मीटर दूर ग्रामीणों ने एक बालक का शव देखा। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक मिथिलेश प्रजापति, सिपाही धर्मेंद्र यादव व शुभम कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.