Kushinagar News: ग्राम चौपाल में ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
कुशीनगर, नवम्बर 21 -- Kushinagar News: सोहसा मठिया, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा ब्लॉक के महुआडीह लौगरापुर और मुंडेरा उपाध्याय गांव स्थित पंचायत भवनों पर शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनी गईं।महुआडीह लौगरापुर में पंचायत सचिव अजय प्रताप यादव तथा मुंडेरा उपाध्याय में पंचायत सचिव विचित्र मणि सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में ग्रामीणों ने परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने और पेंशन से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। संबंधित समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान गणेश मल्ल, अतुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.