कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत नोनिया पट्टी में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। सरकारी योजनाओं से जुड़े मामलों के समाधान के साथ पात्र लोगों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ भी दिलाया गया। चौपाल में 12 ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराई गई। वहीं दो लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 35 लोगों को निशुल्क दवा वितरित की गई। यह भी पढ़ें- Hapur News: सेवा संकल्प एवं पोषण माह के में आंगन का उत्सव हुआ आयोजित इसके अलावा 15 लोगों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का समाधान...