Kushinagar News: गोबरही चौराहे पर सड़क बदहाल, गड्ढों में तब्दील हुआ मुख्य मार्ग
कुशीनगर, अगस्त 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया-रामकोला मार्ग पर गोबरही चौराहा से सीताबारी, नटवलिया, रामपुरपट्टी, साखोपार होते हुए जिला मुख्यालय रवीन्द्र नगर जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। इस सड़क की सबसे अधिक दुर्दशा गोबरही चौराहे पर देखने को मिल रही है। सड़क लंबे समय से टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से प्रतिदिन दर्जनों गांवों के लोग आवागमन करते हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए यह मुख्य मार्ग है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। आए दिन साइकिल और मोटरसाइकिल सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को होती है। सुबह के समय बड़ी संख्या में बच्चे इसी मार्ग से होकर शिक्षण संस्थानों तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.