Kushinagar News: गुलहरिया रेगुलेटर में फंसा मिला महिला का अधजला शव
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में स्थित छोटी गंडक नहर में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार के सुबह 10 बजें गुलहरिया रेगुलेटर में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नहर का पानी कम होते ही गांव के मछुआरों और कुछ ग्रामीणों ने नहर में मछली पकड़ने लगे। मंगलवार के सुबह गुलहरिया रेगुलेटर में जब ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि शव देखने के बाद यह प्रतित हो रहा है कि महिला का शव अधजला हुआ है और कुछ दिन पहले का शव पानी में रहने के कारण शव गलने के कगार पर है। खड्डा थाना प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार चौबे ने बताया कि मौके पुलिस टीम मौजूद हैं। शव को नहर से निकालने की तैयारी चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.