Kushinagar News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम में दो बदमाशों पर कार्रवाई
कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत नोटिस जारी करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों को दोनों को गिरफ्तार कर उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।कार्रवाई की जद में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के सरया खुर्द निवासी सुभाष कुशवाहा पुत्र मोहन कुशवाहा व रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा निवासी मुगले आलम पुत्र इस्लाम शामिल हैं। डीएम ने संबंधित थाना प्रभारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश के अनुसार दोनों को 20 नवंबर 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष उपस्थित होना होगा। इसके बाद अग्रिम आदेश तक नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.