Kushinagar News: गांव स्तर पर किसानों के बीज के लिए शुरू हुई टोकन बुकिंग
कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। रबी सीजन में किसानों को समय से बीज उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने गांव स्तर पर टोकन बुकिंग की प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत रविवार को हाटा ब्लॉक की परेवाटार न्याय पंचायत के गोबरही गांव में सहायक तकनीकी प्रबंधक परविंद कुशवाहा ने किसानों से संपर्क कर बीज के लिए टोकन बुक किए।इस दौरान गेहूं, सरसों, मसूर समेत अन्य फसलों के अनुदानित और निःशुल्क बीज के लिए किसानों का पंजीकरण किया गया। इसमें रामाश्रम प्रसाद राजभर, रामजी दुबे, हीरा प्रसाद, रामायन कुशवाहा, वाजिम अली अंसारी, राजेंद्र राजभर और केदार गुप्ता सहित कई किसानों के टोकन बुक किए गए। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए अनावश्यक भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही समय से बीज उपलब्ध होने पर रबी फसलों की बुआई में भी सहूलियत म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.