कुशीनगर, अगस्त 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। ग्रामीणों को राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तहसील और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शासन ने ग्राम स्तर पर ही राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने एक जुलाई 2026 से प्रदेश के ग्राम सचिवालयों में लेखपालों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। डीएम को लेखपालों की उपस्थिति का रोस्टर तैयार कर व्यवस्था लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई थी।

व्यवस्था का असर लेकिन, करीब डेढ़ माह बाद भी कई गांवों में इस व्यवस्था का असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई ग्राम पंचायतों में लेखपालों के बैठने की निर्धारित व्यवस्था स्पष्ट नहीं है। खतौनी, वरासत, पैमाइश, आय, जाति और निव...