कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के महुई बुजुर्ग गांव स्थित पीएमश्री विद्यालय नरकटिया से चोरी हुआ सामान तीन दिन बाद गांव के सिवान में गन्ने के खेत में बोरे से ढका मिला। सामान मिलने की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। खेत में चोरी का सामान मिलने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर से टुल्लू पंप और एक कमरे में रखे ट्रांसफार्मर का सामान कटर से काटकर चोरी कर लिया था। घटना की जानकारी होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बिजली विभाग और कसया पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच नरकटिया गांव के कुछ लोग गांव के सिवान में चारा काटने गए थे।इसी दौरान उनकी नजर गन्ने के खेत में बोरे से ढके सामान पर पड़ी। ...