Kushinagar News: गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों का फूटा गुस्सा, ट्रांसपोर्टर बदलने की मांग
कुशीनगर, सितम्बर 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक क्षेत्र स्थित पडरौना सोसाइटी में आयोजित बोर्ड की बैठक में ढाढ़ा चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र बबुइया हरपुर बी के किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया। पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में किसानों ने वर्तमान ट्रांसपोर्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उसे तत्काल हटाने और उसके स्थान पर योग्य ट्रांसपोर्टर की नियुक्ति करने की मांग की। बैठक में किसानों ने आरोप लगाया कि गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रांसपोर्टर की ओर से समय से गाड़ियां उपलब्ध नहीं कराई जाती हैं। इसके चलते गन्ने से लदी ट्रालियों की लंबी कतार लग जाती है और केंद्र पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। किसानों को अपना गन्ना तौल कराने और ट्रालियों को खाली कराने के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.