कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कुशीनगर में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए गणित ओलंपियाड का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सेवरही के उच्च प्राथमिक विद्यालय राजपुर खास के प्रियांशु वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मोतीचक के संविलियन विद्यालय मंगलपुर की रजनी गुप्ता दूसरे स्थान पर रही। वही दुदही के संविलियन विद्यालय दशहवा के फैसल अली व पिंकी यादव ने क्रमशः तीसरा व चौथा स्थान हासिल किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य दीनानाथ ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में गणित के प्रति रुचि बढ़ती है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: छात्र-छात्राओं ने दी गणि...