Kushinagar News: गंडक नदी में कूदा युवक, दो घंटे बाद सकुशल बरामद
कुशीनगर, जुलाई 5 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद।नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के देवतहा बाली के टोला बकरूआ निवासी एक युवक शनिवार को गंडक नदी में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश शुरू कर दी।देवतहा बाली के टोला बकरूआ निवासी केश्वर यादव का 21 वर्षीय पुत्र सुकई शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के पश्चिम स्थित गंडक नदी में कूद गया। नदी किनारे मौजूद चरवाहों के शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक खोजबीन के बाद गांव के कुछ लोगों ने सुकई को नदी से बाहर निकलकर चौराहे के पास घूमते हुए देखा। इसके बाद उसे सुरक्षित अपने साथ लेकर आए। परिजनों ने बताया कि सुकई कुछ महीने तमिलनाडु में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.