Kushinagar News: गंडक नदी के तट पर सामूहिक भागीदारी से तैयार हो रहा सोहसा मोक्षधाम
कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: अहिरौली राजा, हिन्दुस्तान संवाद। छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्षधाम में जनसहयोग से विकास की राह खुलने लगी है। घाट तक पक्के रास्ते के निर्माण में बाधक बने सूखे विशाल वृक्ष की जड़ को मंगलवार सुबह दो जेसीबी की मदद से हटवाया गया। कई दिनों से चल रहे प्रयास के बाद जड़ हटने से निर्माण कार्य का बड़ा अवरोध दूर हो गया है। निर्माण के लिए जनसहयोग जुटाने का कार्य भी जारी है।करीब 100 गांवों की आस्था से जुड़े इस मोक्षधाम के विकास की घोषणाएं तो कई बार हुईं, लेकिन धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका। सरकारी पहल की प्रतीक्षा के बीच क्षेत्रवासियों ने स्वयं इसके विकास की जिम्मेदारी उठाई है। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के नेतृत्व में जनसहयोग से घाट तक पक्का रास्ता बनाने का कार्य चल रहा। नवरात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.