कुशीनगर, अगस्त 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज शनिवार को घटकर 1 लाख 29 हजार 600 क्यूसेक पर आ गया। शुक्रवार को नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 80 हजार क्यूसेक था। जलस्तर घटने के साथ ही छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर नदी चेतावनी बिंदु 95 मीटर के सापेक्ष 94.92 मीटर पर पहुंच गई है। वहीं, जलस्तर घटने के बाद छितौनी बांध के ठोकर नंबर चार के समीप पानी में डूबी किसानों की फसलों पर कटान का खतरा बढ़ गया है। इससे किसान चिंतित हैं। नदी के दबाव के चलते छितौनी तटबंध के ठोकर नंबर दो का पीसी ब्लॉक नदी में समा गया। इसकी जानकारी मिलने पर बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नदी का दबाव फिलहाल छितौनी बांध के स्पर ए और सी पर बना हुआ है। तीन दिन पूर्व वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी का डिस्चार्ज 2...