Kushinagar News: गंडक के जलस्तर में कमी से रेतावासियों को राहत, छितौनी तटबंध पर नदी का दबाव
कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश थमने के बाद बड़ी गंडक (नारायणी) नदी का जलस्तर और वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से छोड़े जा रहे पानी का डिस्चार्ज लगातार घट रहा है। इससे खड्डा के रेता क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, छितौनी तटबंध के किमी 12.700 स्थित वीरभार ठोकर के पास पुनःस्थापित स्परों पर नदी का दबाव अभी भी बना हुआ है। वहीं, बसंतपुर-मरिचहवा मुख्य मार्ग और रोहुआ नाले पर पानी बहने से ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित है।
जलस्तर में कमी शुक्रवार की शाम चार बजे वाल्मीकिनगर गंडक बैराज से नदी में 1.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि इससे पहले डिस्चार्ज 1.94 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया था। लगातार घटते डिस्चार्ज से बाढ़ का खतरा कुछ कम हुआ है, लेकिन नदी अभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.