Kushinagar News: गंडक की कटान रोकना बाढ़ खंड के लिए बनी चुनौती
कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एपी तटबंध के अहिरौली दान क्षेत्र में गंडक नदी की कटान रोकना बाढ़ खंड के लिए चुनौती बन गई है। डिस्चार्ज घटने के बावजूद नदी की धारा तटबंध से सटकर करीब एक किलोमीटर तक बह रही है। इससे एप्रन पर दबाव बढ़ने और उसके क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार को नवनियुक्त अधिशासी अभियंता वीके वर्मा, बीएचयू के प्रोफेसर केके पांडेय, एसई रमेश प्रसाद और बाढ़ खंड के अभियंताओं ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान और बचाव कार्यों का जायजा लेकर नदी की धारा को तटबंध से दूर मोड़ने के उपायों पर चर्चा की। विभाग की ओर से बोल्डर, मिट्टी, पीपी रोप और गैवियन से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कटान जारी रहने से ग्रामीणों में चिंता है। उन्होंने संवेदनशील हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.