कुशीनगर, जुलाई 18 -- Kushinagar News: बेलवा कारखाना। चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसू बाजार में खेत में बकरी चराने के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित की सूचना पर डायल-112 पुलिस ने पहुंचकर बयान दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी। रहसू जनोबी पट्टी के पुरैना पूरब टोला निवासी राजू कुशवाहा (30) रहसू बाजार में सब्जी बेचता है। शनिवार को वह रोज की तरह करीब तीन बजे बाजार में दुकान लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति की बकरी राजू के खेत में घुसकर फसल चर रही थी। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। इसी विवाद को लेकर शनिवार को बाजार में मारपीट ...