Kushinagar News: खामियों पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लगाई फटकार, दो दुकानों के पटाखे जब्त
कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली पर पटाखों की दुकानों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा मयंक त्रिपाठी और सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने सुकरौली कस्बे में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों के सामने सुरक्षा के लिए पानी की व्यवस्था नहीं मिली। वहीं, दुकानदारों ने लाइसेंस की फोटो कॉपी भी दुकान के सामने बोर्ड पर नहीं लगाई थी। इस पर अधिकारियों ने दुकानदारों को फटकार लगाते हुए शासन की गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले दुकानदारों के खिलाफ लाइसेंस निरस्त करने और मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, दो दुकानों से बिना लाइसेंस बिक्री किए जाने पर पटाखा जब्त कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बच्चों को नहीं दें तेज आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.