कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरिया चौराहे स्थित एक मोबाइल एवं ग्राहक सेवा केंद्र पर रविवार को उस समय हैरानी का माहौल बन गया, जब रुपये निकालने पहुंची एक महिला के बैंक खाते में बैलेंस चेक करने पर स्क्रीन पर अरबों रुपये की राशि दिखाई देने लगी। यह देखकर दुकानदार भी कुछ देर के लिए चौंक गया। महिला अपने खाते से दो हजार रुपये निकालने के लिए दुकान पर पहुंची थी। निकासी के बाद उसने खाते का शेष बैलेंस बताने को कहा। दुकानदार ने जब बैलेंस चेक किया तो स्क्रीन पर 7,40,68,72,895.78 रुपये (सात अरब 40 करोड़ 68 लाख 72 हजार 895 रुपये 78 पैसे) की राशि प्रदर्शित होने लगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: सरायरंजन के गावपुर में वृद्धा पेंशन के लाभार्थी के खाते में आए 740 करोड़ रुपए इतनी बड़ी रकम देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने आशंका जत...