Kushinagar News: खड्डा विधानसभा को दो और सीएचसी की सौगात, अब पांच केंद्रों से मिलेगी स्वास्थ्य सेवा
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले की खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल हुई है। क्षेत्र के दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की स्वीकृति मिल गई है। शासन की ओर से जारी पत्र में नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के भूमिहारी पट्टी और खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सीएचसी के रूप में उच्चीकृत करने का निर्णय लिया गया है। विधायक विवेकानंद पांडेय इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे थे। उनकी पहल पर मिली इस स्वीकृति को क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
दो पीएचसी को सीएचसी बनाने की मंजूरी दो नए सीएचसी बनने के बाद खड्डा विधानसभा क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.