Kushinagar News: खड्डा में मां वैष्णो की गुफा और ज्वाला देवी के पंडाल बनेंगे आकर्षण का केंद्र
कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर खड्डा कस्बे समेत आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और चौराहों पर दुर्गा पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। इनमें स्टेशन रोड स्थित फारम मोहल्ले में बन रही मां वैष्णो देवी की गुफा और सुभाष चौक पर तैयार हो रहा मां ज्वाला देवी का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। खड्डा कस्बे में हर वर्ष शारदीय नवरात्र के अवसर पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाए जाते हैं। इस वर्ष भी गल्ला मंडी, आजाद चौक, फार्म मोहल्ला, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड, स्टेट बैंक, गांधीनगर, भैंसहा रोड, इंदिरा नगर और जलकर रोड सहित विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा समितियों की ओर से पंडाल सजाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Purnia N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.