Kushinagar News: खड्डा-पनियहवा-छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण को मिली स्वीकृति, 4 .26 करोड़ अवमुक्त
कुशीनगर, सितम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय की पहल पर खड्डा पनियहवा छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए शासन से प्रथम किस्त के रुप में 4 करोड़ 26 लाख रुपये अवमुक्त कर दिया गया है।खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने कुछ महिनों पूर्व शासन से खड्डा पनियहवा छितौनी मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की मांग की थी। इस पर उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने प्रमुख अभियंता विकास व विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को इसकी डीपीआर बनाकर भेजने को निर्देशित किया। इस पर लोक निर्माण विभाग ने 8 करोड़ 53 लाख का कार्य योजना तैयार कर शासन को भेजा। इसके बाद शासन ने खड्डा पनियहवा मार्ग चौड़ीकरण व सुदृढ़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.