कुशीनगर, नवम्बर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता खड्डा कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व की तैयारी के लिए पोखरों व घाटों की सफाई का कार्य शुरु हो गया है। सोमवार को चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा सभासदों के साथ जटाशंकर पोखरा व चीनी मिल परिसर में स्थित मानसरोवर छठ पोखरा के तैयारियों का जायजा लिया और अपने कर्मचारियों से समय से पूर्व सभी कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।छठ पर्व को देखते हुए खड्डा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा भगवानपुर, कुनेलीपट्टी, बसडिला, अहिरौली, रामपुरगोनहा, छितौनी, पनियहवा, भैसहा, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, बंजारी पट्टी, सिसवा मनिराज, सिसवा गोपाल, मठिया, विशुनपुरा, भुजौली, भेडीजंगल आदि गांवों में स्थित छठ पोखरा का साफ सफाई का कार्य अभी से शुरु हो गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: छठ घाट...