Kushinagar News: खड़ंजा निर्माण को लेकर कप्तानगंज के शेखपुरवा गांव में तनाव
कुशीनगर, अक्टूबर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शेखपुरवा में खड़ंजा निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पति पर निजी द्वेष के चलते घर के सामने जबरन निर्माण कराने का आरोप लगाया है। विवाद को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार प्रधान पति रुद्र प्रकाश सिंह द्वारा रामनगीना सिंह और उनके पड़ोसी ज्ञान प्रकाश सिंह के घर के दरवाजे के सामने खड़ंजा लगाने का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि इससे आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो रहा था और दो पक्षों में संघर्ष की स्थिति बन गई थी। मामले की सूचना पर थाना कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया।बताया जा रहा है कि खंड विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारी कप्तानगंज ने भी मामले का संज्ञान लिया है और निर्माण स्थल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.