कुशीनगर, अगस्त 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिटी। श्रावण माह में कॉवड़ियों की सुरक्षा और आपराधिक घटनाओं पर निगरानी के लिए पटहेरवा पुलिस ने फोरलेन स्थित प्रमुख चौराहों के दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख चौराहों पर दिन व रात दो शिफ्टों में पुलिस टीम भी तैनात की गयी है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा कवच: सहारनपुर में कांवड मार्ग पर एटीएस ने संभाला मोर्चादुकानदारों के लिए निर्देश पटहेरवा एसओ प्रविन्द कुमार राय ने बताया कि फोरलेन स्थित काजीपुर, पटहेरवा, पटहेरिया, राजवटिया, बगही व लबनिया चौराहों पर दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर और आसपास सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगवाने का निर्देश दिया है। फाजिलनगर, महुअवा, पटहेरिया व लबनिया में कावड़ियों के रुकने की जगह पर सुरक्षा की दृष्टि से दिन व रात ...