कुशीनगर, सितम्बर 30 -- Kushinagar News: विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा ब्लॉक के कटाई भरपूरवा स्थित केबी तटबंध पर खैरा टोला के पास बाढ़ के पानी के दबाव से करीब 48 घंटे से रिसाव हो रहा है। तटबंध से रिसता पानी बांसी नदी क्षेत्र की ओर बह रहा है। रिसाव स्थल के पास ही रेगुलेटर भी खोला गया है। लगातार हो रहे रिसाव को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि समय रहते रिसाव को रोकने के इंतजाम नहीं किए गए तो पानी बढ़ने की स्थिति में खतरा बढ़ सकता है。 यह भी पढ़ें- बिहार: गंडक ने अब तोड़ा चंपारण तटबंध, अफसरों ने गांववालों का फोन तक नहीं उठाया; दहशत में लोगबाढ़ के पानी का दबाव कटाई भरपूरवा तटबंध पर यूपी-बिहार सीमा के पास खैरा टोला के समीप बांसी नदी क्षेत्र में रेगुलेटर लगाया गया है। नदी में पानी अधिक होने पर फाटक खोलकर पानी बाँसी नदी में...