कुशीनगर, सितम्बर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरेकृष्ण मन्दिर के तत्वावधान में कृष्ण जन्म महोत्सव का आयोजन किया गया है। शुक्रवार शाम से लेकर देर रात होने वाले महोत्सव के अंतर्गत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सायंकाल से मधुर कीर्तन एवं वैष्णव भजन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कृष्ण जन्म कथा के विभिन प्रसंगों का अलग अलग मंचन होगा। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का महाअभिषेक होगा। इस दौरान कलाकार सोहर, बधाई गीत, नृत्य, अवधी व भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति देंगे। दूसरे दिन शनिवार को सायंकाल मन्दिर परिसर में महाप्रसाद वितरण से कार्यक्रम का समापन होगा।इस यह भी पढ़ें- Kushinagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रतोत्सव कल, जिले में 91 जगह रखे जाएंगे डोल आशय की जानक...