Kushinagar News: कृषि मंत्री से सेवरही के लोगों ने समस्याओं पर की चर्चा
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सेवरही नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान नगर के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मंत्री से चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान नगर के डोल मेला के आयोजकों पर दर्ज मुकदमे का मामला प्रमुखता से उठाया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण से कृषि मंत्री को अवगत कराते हुए मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और मुकदमा समाप्त कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का आग्रह किया। इसके अलावा नगरवासियों की आवास, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़ी समस्याएं भी मंत्री के समक्ष रखी गईं। लोगों ने कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता है।स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.