Kushinagar News: कृषक दुर्घटना बीमा के लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करें : डीएम
कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार की देर शाम डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें एडीएम वैभव मिश्रा सहित सभी तहसीलों के उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार मौजूद रहे। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने कृषक दुर्घटना से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना संबंधी आख्या तत्काल भेजने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिस स्तर पर आख्या लंबित पाई जाएगी, वहां संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण अंश निर्धारण के लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए डी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.