कुशीनगर, अक्टूबर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। करीब 14 साल पहले जिस गंडक नदी की धारा तटबंध से लगभग एक किलोमीटर दूर बहती थी, आज वही नदी अहिरौलीदान के खैरखुटा, नोनियापट्टी और मदरही में लोगों के घरों के दरवाजे तक पहुंच गई है। इन वर्षों में नदी ने धीरे-धीरे अपना रुख बदला और खेतों के साथ कई टोले व दर्जनों परिवारों के घरों को अपने आगोश में ले लिया। अब तटबंध के किनारे बचे करीब 20 घर भी सीधे नदी के निशाने पर हैं।

खैरखुटा की स्थिति खैरखुटा में स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। यहां कटान करते हुए नदी कुछ पक्के मकानों से महज करीब 10 मीटर की दूरी तक पहुंच गई है। नोनियापट्टी के सामने भी नदी लगातार जमीन काट रही है। चिंता की बात यह है कि जलस्तर घटने के बाद भी कटान थमा नहीं है। बैक रोलिंग के कारण नदी किनारे की जमीन लगातार खिसक रही है। इसस...