कुशीनगर, नवम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में मिला। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही ले पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से सूचना मिलने पर विशुनपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी घर में डांट-फटकार से नाराज थी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...