कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे ग्रामसभा के बसंतपुर गांव के बाहर सरेह में रविवार की सुबह शीशम के पेड़ की डाल से रस्सी के फंदे के सहारे एक युवक का शव लटकता मिला। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान परसौना निवासी 26 वर्षीय सुनील गोंड़ उर्फ सोनू पुत्र प्रेम गोंड़ के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुनील पंजाब में रहकर कमाता था और शनिवार को कमाकर अपने ससुराल इंदरपुर आया था। वहां पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह रात में घर जाने की बात कहकर निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। रविवार की सुबह बसंतपुर गांव के बाहर सरेह में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी श...