Kushinagar News: कुशीनगर में नारायणी के तट पर आज से तीन दिन गरजेंगे रॉकेट
कुशीनगर, नवम्बर 1 -- Kushinagar News: सेवरही/पिपराघाट (कुशीनगर), हिटी। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के नारायणी नदी के तट पर बसे पिपराघाट स्थित रकबा जंगली पट्टी में रविवार से रॉकेटों की गर्जना सुनाई देगी। राष्ट्रीय स्तर की इन-स्पेस मॉडल रॉकेट्री एवं कैनसैट इंडिया स्टूडेंट प्रतियोगिता-2026 में देशभर से पहुंचे 600 से अधिक विद्यार्थी अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी कौशल और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे। एक से तीन नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विद्यार्थी मॉडल रॉकेट और उपग्रहों के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक समझ का परिचय देंगे। रॉकेट और उपग्रहों के प्रक्षेपण से लेकर मिशन संचालन और तकनीकी मूल्यांकन इन-स्पेस और इसरो से जुड़े विशेषज्ञों की निगरानी में होगा। प्रतियोगिता के पहले दिन रविवार को कैनसैट श्रेणी की गतिविधियां आयोजित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.