Kushinagar News: कुशीनगर में जनगणना की तैयारियां तेज, 16 से शुरू होगी स्व-गणना
कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। आगामी दस वर्षीय जनगणना को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना के प्रथम चरण में 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की प्रक्रिया संचालित की जाएगी। इस दौरान जिले के नागरिक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। डीएम संजय चौहान ने जनपदवासियों से स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निर्धारित समयावधि में अपने परिवार का विवरण दर्ज कराने की अपील की है। डीएम ने कहा कि स्व-गणना के जरिए नागरिकों को अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर मिलेगा। इससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी। उन्होंने बताया कि परिवार का मुखिया या परिवार का कोई अधिकृत सदस्य आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवास और परि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.