कुशीनगर, जुलाई 10 -- Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कसया थाना क्षेत्र के बापूनगर डिघवा बुजुर्ग के पोखरा टोला स्थित पोखरे के समीप खेत में शुक्रवार की सुबह एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर फेंका हुआ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने मौके पर पहुंच की जांच की। पुलिस ने परिवारीजनों को समझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। कसया के बापूनगर डिघवा बुजुर्ग के पोखरा टोला निवासी गौरव उर्फ गोलू भारती पुत्र राजू प्रसाद उम्र (19) एक दिन पूर्व गुरूवार की रात साढे सात बजे के बाद गायब था। परिजन खोजबीन कर रहे थे कि शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर सेमरहना पोखरा स्थित एक खेत में उसका शव मिला। ग्रामीणों ने पोखरे के किनारे शव देख इसकी सूचना पुलिस को देते ...