Kushinagar News: कुशीनगर में काल बनकर दौड़ी बस, युवती की मौत, 17 घायल
कुशीनगर, अक्टूबर 28 -- Kushinagar News: पडरौना(कुशीनगर)। हिन्दुस्तान संवाद पडरौना शहर में मंगलवार की शाम रोडवेज की खाली बस तकरीबन पांच किमी तक काल बनकर सड़क पर दौड़ती रही। बस ने पीडी मॉल के सामने ई-रिक्शा और कार में ठोकर मार दी। चालक ने बस रोकने की जगह उसकी गति और तेज कर दी। जो भी वाहन या लोग सामने आए, बस उन्हें ठोकर मारती आगे बढ़ती गई। शहर में अफरा-तफरी मच गई। एक युवती की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हैं। पुलिस ने रवींद्र नगर धूस थाने के सामने बैरिकेडिंग कर बस रोकी और नशे में धुत बस चालक को दबोच लिया।
बेकाबू बस ने शहर में मचाई अफरा-तफरी शहर के सुभाष चौक स्थित रोडवेज परिसर में सवारी उतारने के बाद पडरौना डिपो की बस लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस रोडवेज परिसर से जैसे ही निकली उसकी रफ्तार काफी तेज हो गई। कठकुइयां मोड़ से आगे पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.