Kushinagar News: कुशीनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
कुशीनगर, नवम्बर 9 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में हाईवे पर देवला पोखरा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे पति का उपचार चल रहा है।बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नौतनवा निवासी ललन प्रसाद अपनी पत्नी इंदु देवी (36) के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान देवला पोखरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए।आसपास के लोगों की सूचना पर तमकुहीराज थाने के एसआई आदर्श मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने इंदु देवी को मृत घोषित कर दिया। ललन प्रसाद का उपचार चल रहा है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.