कुशीनगर, अक्टूबर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग से गोबरही-हेतिमपुर मार्ग को जोड़ने वाली खजुरिया नहर शाखा की करीब तीन किलोमीटर लंबी पिच पटरी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। स्कूली छात्रों, ग्रामीणों, साइकिल और बाइक सवारों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन और मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: आजमनगर-गायघट्टा सड़क जर्जर, निर्माण की मांगसड़क पर गड्ढों की भयानक स्थिति इस मार्ग से होकर दर्जनों गांवों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय आते-जाते हैं। सड़क की बदहाली के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों की भरमार होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। विशेष...