कुशीनगर, अगस्त 21 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस वार्ड में चार-पांच महीने से इलाज की राह देख रहे 280 मरीजों की वेटिंग अब खत्म होने जा रही है। वार्ड में 20 की जगह 40 डायलिसिस मशीनें लगने से क्षमता दोगुनी हो गई है।

डायलिसिस की बढ़ती संख्या पहले तीन शिफ्ट में प्रतिदिन 60 मरीजों की डायलिसिस हो पाती थी, लेकिन अब मशीनों की संख्या बढ़ाए जाने के बाद 120 मरीजों की डायलिसिस होगी। वेटिंग में चल रहे मरीजों से फोन पर संपर्क कर उनका विवरण जुटाया जा रहा है। दावा है कि एक सप्ताह के भीतर वेटिंग वाले मरीजों को कवर कर लिया जाएगा। इससे डायलिसिस के लिए कोई वेटिंग नहीं रह जाएगी।

डायलिसिस की शुरुआत 1 नवंबर, 2018 को जिला अस्पताल में 10 मशीनों के साथ डायलिसिस की शुरुआत की गई थी। उस समय जब यहां डायलिसिस की सुविधा ...