Kushinagar News: किराए के कमरे में इंटर के छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
कुशीनगर, अक्टूबर 6 -- Kushinagar News: पडरौना (कुशीनगर), निज संवाददाता। पडरौना शहर के कटनवार रोड स्थित जगदीशपुरम कॉलोनी में सोमवार को एक इंटरमीडिएट के 19 वर्षीय छात्र ने किराए के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। वह पश्चिमी चंपारण का रहने वाला था। बताया जाता है कि प. चंपारण, बिहार के भितहा निवासी राज पटेल (19) पुत्र विनोद पटेल पडरौना कोतवाली के कटनवार रोड स्थित जगदीशपुरम कॉलोनी के बागीचे के समीप किराए के मकान में रहकर इंटर की पढ़ाई करता था। सोमवार अपराह्न में वह कमरे में पंखे से लटका मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़कर शव कब्जे में लिया। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि एक छात्र ने आत्महत्या की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.