Kushinagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं को राहत, टैक्सी स्टैंडों पर वसूली बंद
कुशीनगर, नवम्बर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कार्तिक पूर्णिमा पर बांसी नदी में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पालिका पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने सोमवार की शाम से मंगलवार की सुबह 10 बजे तक शहर के सभी टैक्सी स्टैंडों पर वाहन चालकों से स्टैंड शुल्क की वसूली बंद करा दी है। इससे शहर के रास्ते बांसी नदी में स्नान करने जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है।नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के इस निर्णय के बाद टैक्सी स्टैंडों पर किसी भी वाहन से शुल्क नहीं लिया जा रहा है। इससे श्रद्धालु अपने निजी वाहनों, टैक्सी और अन्य साधनों से बिना किसी अतिरिक्त शुल्क की चिंता के शहर से होकर गुजर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कार्तिक पूर्णिमा पर आज बांसी नदी के रामघाट पर उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.