Kushinagar News: कांस्य पदक जीतकर मुकेश ने बढ़ाया कुशीनगर का मान, हुआ स्वागत
कुशीनगर, नवम्बर 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर। उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश में तृतीय स्थान हासिल करने वाले ग्राम पंचायत शामपुर निवासी मुकेश यादव पहलवान का रविवार को गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उनकी इस शानदार उपलब्धि से पूरे गांव और जनपद कुशीनगर में हर्ष और गौरव का माहौल है।
मुकेश यादव का गांव में सम्मान ग्राम प्रधान एवं प्रशासक डॉ. संजय यादव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सम्मानित लोगों ने फूल-मालाओं से मुकेश यादव पहलवान का स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें हाथों हाथ लेते हुए सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.