Kushinagar News: कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर झाड़ियों का कब्जा, हादसों को दावत दे रहा अंधा मोड़
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया से सपहा और तुर्कपट्टी होते हुए तमकुही राज जाने वाले 35 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर इन दिनों राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। सड़क की दोनों पटरियों पर उगी घनी और बड़ी-बड़ी झाड़ियों के कारण पूरा मार्ग बेहद संकरा हो गया है। अंधे मोड़ों पर झाड़ियों के सड़क तक फैल जाने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।विशेष रूप से खरदर पुल के समीप स्थिति काफी खतरनाक बनी हुई है, जहां मोटे-मोटे पेड़ों की डालियां सड़क के बीच तक लटक आई हैं। सड़क से झाड़ियों की सफाई न होने से सबसे अधिक परेशानी साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और बाइक सवारों को झेलनी पड़ रही है। बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर जब दोपहिया चालक किनारे हटते हैं, तो झाड़ियों के नुकीले व मोटे डंठल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.