कुशीनगर, अक्टूबर 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था अग्रहार के अध्यक्ष और फाजिलनगर निवासी साहित्यकार व कवि सार्जेंट अभिमन्यु पांडेय 'मन्नू' को भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस एवं कवि सम्मेलन में साहित्य संचय हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर शोध आलेख प्रस्तुत करने और उत्कृष्ट कविता पाठ के लिए दिया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि रॉयल थिम्फू कॉलेज, भूटान के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव मेहता और प्रोफेसर सोनल मेहता तथा साहित्य संचय शोध संस्थान के अध्यक्ष मनोज कुमार ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से आए शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा...