कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जिला पंचायत सभागार में हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोरखपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी का सभी संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने स्वागत किया। बैठक में कलक्ट्रेट संघ, प्रधानाचार्य परिषद, माध्यमिक शिक्षक संघ, लेखपाल संघ और कानूनगो संघ के पदाधिकारी शामिल हुये। इस दौरान कर्मचारियों को वर्तमान और भविष्य में आने वाली कठिनाइयों पर विचार-विमर्श किया गया। समस्याओं के समाधान के लिए सभी संगठनों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया।इस दौरान प्रभुनन्द उपाध्याय ने कहा कि जल्द ही सभी कर्मचारी संगठनों की एक और संयुक्त...