Kushinagar News: कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान
कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खेतों की उर्वरा शक्ति बचाने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित कृषि बीज भंडार परिसर में खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। सभासद विनय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उन्नत खेती, कम लागत में अधिक उत्पादन और फसलों को रोगों से बचाने के उपाय बताए। मुख्य अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि जय कुमार यादव और विशिष्ट अतिथि सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा विष्णु प्रताप सिंह रहे। जय कुमार यादव ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मिट्टी की जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। प्रमाण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.